Skip to main content

J.K. Rowling Biography in Hindi: हैरी पॉटर की लेखिका की जीवनी

 जे.के. रोलिंग


इस आर्टिकल में आप J.K. Rowling की Biography hindi में पड़ेंगे|

दोस्तों सदी मे एक या दो बार ही कोई एसी मुवियाँ आती है जो सोचने मे मजबूर कर देती है की अगर हम वहाँ होते तो कैसा होता|

Hogwarts-Harry-Potter
होग्वार्ड्स (Hogwarts)

कुछ एसी ही मूवी थी हैरी पॉटर जिसने हर किसी को होग्वार्ड्स (Hogwarts) मे पड़ने और क़ुइडीच (Quidditch) मैच खेलने के सपने दिखाए|

पर क्या आपने कभी सोचा है की यह कहानियाँ लिखी कैसे जाती होंगी| किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा?

कोन है जे.के. रोलिंग (JK Rowling)|


JK-Rowling-Harry-Potter-Writer
J.K. Rowling की Biography hindi

जे.के. रोलिंग एक ब्रिटिश लेखिका है जो की मशहूर है अपने सबसे फेमस नावल हैरी पॉटर (Harry Potter) के लिए|

इस नोवल की पूरी दुनिया में कुल 50 करोड़ किताबे बिकी थी जिसपर बनी हैरी पॉटर मूवी को तो आज बच्चा-बच्चा जनता है|

रोलिंग का बचपन|


इनका जन्म 31 जुलाई, 1965 को येट (Yate), इंग्लैंड (England) मे हुआ|

इनकी माँ का नाम ऐनी (Anne) था जो की साइंस टेकनीशियन थी और इनके पिता पीटर जेम्स रोलिंग (James Rowling) एक जहाज मे इंजिनियर थे|

रोलिंग की एक बहन है जिनका नाम डियाने रोलिंग (Dianne Rowling) है|

jk-rowling-as-child
रोलिंग की बचपन की तस्वीर

शुरू से ही रोलिंग को कहानियाँ लिखने का शोंक था वह अक्सर कहानियाँ लिखती और अपनी बहन को सुनाती|

दोस्तों रोलिंग की माँ को मल्टीप्ल स्क्लेरोसिस (multiple sclerosis) की बिमारी थी जिस वजह से उनकी त्ब्यत खराब रहती थी|

जिस कारण रोलिंग बहूत परेशान रहती थी और उनके पिता के साथ भी उनकी कुछ ख़ास नहीं बनती थी|

hermione-granger-Emma-Watson-in-Harry-Potter
हरमाईनी ग्रेंजेर (Hermione Granger) 

और खुद को देखकर ही उन्होंने हैरी पॉटर की हरमाईनी ग्रेंजेर (Hermione Granger) का किरदार लिखा|

शिक्षा


रोलिंग ने अपनी स्कूली पढाई माइकल प्राइमरी स्कूल (Michael’s Primary School) से की जिसके प्रिन्सिपल को देख कर उन्हें एलबस डम्बलडोर (Albus Dumbledore) का आईडिया आया|

Albus-Dumbledore-Harry-Potter
एलबस डम्बलडोर (Albus Dumbledore) 

उन्होंने अपनी 12वि की पढाई वादियन स्कूल एंड कॉलेज (Wyedean School and College) से की|

दोस्तों रोलिंग ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) मे पड़ना चाहती थी जिसके लिए उन्होंने बहूत कोशिश की पर उन्हें दाखला नहीं मिला|

अंत मे उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ एक्सीटर (University of Exeter) से फ्रेंच और क्लासिक्स (Classics) मे बी.ए. (B.A.) की|

और 1986 मे उनकी ग्रेजुएशन पूरी हुई|

हैरी पॉटर (Harry Potter) का आईडिया


कॉलेज खत्म होने के बाद उन्होंने अमेनेस्टी इंटरनेशनल (Amnesty International) में एक रीसर्चर (researcher) और सेक्रेटरी (secretary) की नौकरी की|

एक दिन ट्रेन से जाते समय इन्हें एक लड़के के जादूगरी स्कूल मे पड़ने का आईडिया आया और जैसे ही यह अपने घर पहुंची इन्होंने उस पर लिखना शुरू कर दिया|

Flying-car-of Harry-potter

दोस्तों जो उड़ने वाली गाडी हमे हैरी पॉटर की दूसरी मूवी मे देखने को मिली थी उसका आईडिया उन्हें अपनी एक दोस्तों की गाडी को देखकर आया था|

लेकिन दोस्तों उसी साल ही इनकी माँ की मृत्यु हो गई और इन्हें कहानी पूरी करने मे बड़ी मुश्किल हुई|

और रोलिंग ने अपनी माँ के खोने का दर्द हैरी पॉटर की ज़िन्दगी के ज़रिये हैरी पॉटर की पहली किताब मे बताया|

शादी और तलाक|


रोलिंग को पुर्तगाल (portugal) मे अंग्रेजी पढ़ाने की नौकरी मिली|  

वह रात मे पढाती थी और दिन मे अपनी किताब लिखती| 18 महीने बाद उनकी एक टीवी पत्रकार जोर्ज अरान्टैस (Jorge Arantes) से मुलाकात हुई|

jk-rowling-husband-of-jk-rowling
रोलिंग और उनका पहला पति

उनसे मिलने के बाद उन्हें लगा की उनके विचार लेखिका जेन ऑस्टेन (Jane Austen) को लेकर बहूत मिलते है|

जिसके चलते 16 अक्टूबर, 1992 मे उन दोने ने शादी कर ली|

27 जुलाई, 1993 में उनकी बेटी जेसिका इसाबेल रोलिंग अरान्टैस (Jessica Isabel Rowling Arantes) का जन्म हुआ|

उससे पहले रोलिंग का गर्भपात (miscarriage) हुआ था|

17 नवम्बर, 1993 को रोलिंग और उनके पती अलग अलग रहने लगे| कुछ लोगो का कहना था की रोलिंग घरेलू हिंसा का शिकार हुई थी|

अकेले रहना|


दिसम्बर, 1993 मे रोलिंग और उनकी बेटी एडिनबर्घ (Edinburgh), स्कॉटलैंड (Scotland) मे शिफ्ट हो गए थे|

इस वक़्त तक रोलिंग ने हैरी पॉटर की पहली किताब के 3 अध्याय (Chapter) लिख लिए थे|

दोस्तों अब रोलिंग के कॉलेज खत्म हुए 7 साल हो चुके थे और अब वह खुद को हारा हुआ समझ रही थी|

क्योंकि उनका तलाक हो चूका था, ना ही उनके पास कोई नौकरी थी और अब उन्हें एक बच्ची को भी पालना था|

इतनी परेशानियों के बाद भी वह अपनी कहानियों पर ज्यादा ध्यान देने लगी|

लेकिन वह डिप्रेशन (depression) मे चली गई थी और काम ना होने के कारण उन्होंने बहूत बार आत्महत्या करने की भी सोची|

dementors-harry potter
दमपिशाचो (Dementors) 

दोस्तों अगर आपने हैरी पॉटर मूवी देखी है तो आप दमपिशाचो (Dementors) को तो पहचानते ही होंगे|

जैसा की हम सब जानते है की दमपिशाच इंसान की सारी खुशियां को ले जाते है और रह जाती है बस बुरी यादें|

रोलिंग को दमपिशाच का ख्याल अपने डिप्रेशन को देखते हुए ही आया था जिन्हें उन्होंने हैरी पॉटर की तीसरी किताब मे दिखाया|

इस दोरान रोलिंग ने गरीबो के लिए सरकार की तरफ से चलने वाली स्कीम की मदद ली और उन्ही पैसो से घर चलाया|

एक बार रोलिंग के पति उन्हें और उनकी बेटी को ढूँढ़ते हुए स्कॉटलैंड (Scotland) आ गए|

जिससे डरकर रोलिंग ने कंप्लेंट (complaint) करवाई और उनके पती को वापस पुर्तगाल (Portugal)  जाना पड़ा|

और अगस्त, 1994 में रोलिंग ने उन्हें तलाक दे दिया|

हैरी पॉटर नोवल|


पहली किताब

1995 मे रोलिंग ने हैरी पॉटर की पहली किताब ‘हैरी पॉटर एंड दी फिलोसफर स्टोन (Harry Potter And The Philosopher’s Stone )’ पूरी की|

उन्होंने 12 किताब छापने वाली कंपनी (पब्लिशिंग हाउस) के पास अपनी किताब भेजी पर सबने छापने से मना कर दिया|

दोस्तों ब्लूम्सबरी (Bloomsbury) कंपनी के मालिक की 8 साल की बेटी को रोलिंग की किताब पड़ने को दी गई|

उसे वह किताब बहूत ज्यादा पसंद आई और वह अगली किताब की ज़िद करने लगी|

जिस वजह से हैरी पॉटर की पहली किताब को छापा गया|

Harry-potter-book

और उस कंपनी ने रोलिंग को £1,500 दिए (करीब 1,50,000/- रुपए)|

इसके साथ रोलिंग को नौकरी करने का भी प्रस्ताव दिया गया|

1887 में स्कॉटिश आर्ट्स कौंसिल (Scottish Arts Council) ने रोलिंग को £8000 दिए (लगभग 8,00,000/- रुपए) ताकि वह कहानी लिखते रहे|

और 26 जून, 1997 को यूनाइटेड किंगडम (UK) मे हैरी पॉटर की पहली किताब लांच हुई|

जिसकी केवल 1000 कापियों ही छापी गई थी|

दोस्तों इन 1000 कापियों मे से 500 कापियां लाइब्रेरी मे रखवाई गई है जिनकी कीमत आज लगभग 16,00,000 से 25,00,000 रुपए तक है|

इस किताब के छपने के 5 महीने बाद इसे नेस्ले स्मार्टीस बुक प्राइज (Nestle Smarties Book Prize) मिला|

उसके बाद इस किताब को ब्रिटिश बुक अवार्ड (British Book Award) भी मिला|

दोस्तों हैरी पॉटर की पहली किताब UK में इतनी ज्यादा सफल हुई की उसे अमेरिका में छापने के लिए कंपनियों ने बोली लगाई|

और स्कोलेस्टिक (Scholastic) कंपनी ने $105,000 ( लगभग ₹77 रुपए) दिए इस किताब को छापने के लिए|

दोस्तों ज़रा सोचिए जिस किताब को पहले 12 कंपनियों ने छापने से मना कर दिया था अब उसे छापने के लिए बोली लगाई जा रही थी|

रोलिंग को को जब यह बताया गया तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ था|

और 1 सितम्बर, 1998 में अमेरिका मे हैरी पॉटर की पहली किताब को पब्लिश किया गया|

दोस्तों स्कोलेस्टिक (Scholastic) कंपनी ने किताब का नाम हैरी पॉटर एंड दी फिलोसोफर स्टोन (Harry Potter and the Philosopher’s Stone) से बदलकर हैरी पॉटर एंड दी सोर्सररस स्टोन (Harry Potter and the Sorcerer’s Stone)|

दोस्तों रोलिंग को अब पछतावा होता है की वह किताब का नाम बदलने ना देती अगर उनका पहले बड़ा नाम होता|

बाकी किताबे (2 से 7)

2 जुलाई, 1998 को UK मे और 2 जून, 1999 मे US मे हैरी पॉटर की दूसरी किताब हैरी पॉटर एंड दी चैम्बर ऑफ़ सीक्रेट्स (Harry Potter and the Chamber of Secrets) पब्लिश हुई|

एक बार फिर इस किताब को नेस्ले स्मार्टीस बुक प्राइज (Nestle Smarties Book Prize) मिला|

और 8 जुलाई, 1999 को यु.के मे और 8 सितम्बर, 1999 को यु.एस मे तिरसी बुक हैरी पॉटर एंड दी प्रिजनर ऑफ़ अज़क्बान (Harry Potter and the Prisoner of Azkaban)  पब्लिश हुई|

एक बार फिर इसे स्मार्टीस प्राइज (Smarties Prize) मिला|

और इसी के साथ रोलिंग पहली इंसान बनी जिन्होंने लगातार यह वाला अवार्ड जीता|

दोस्तों रोलिंग को लगा की उन्हें अब दुसरी किताबो को भी जितने का मोका देना चाहिए और उन्होंने अपनी चोथी किताब के वक्त अपना नाम प्रतियोगिता से वापस ले लिया|

चोथी किताब थी हैरी पॉटर एंड दी गॉब्लेट ऑफ़ फायर (Harry Potter and the Goblet of Fire) थी जो की अमेरिका और यू.के. मे एक साथ 8 जुलाई, 2000 को रिलीज़ हुई|

harry-potter-collection

और इस किताब ने दोनों ही देशो मे बिक्री के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे| पहले ही दिन 372,775 कापियां बिकी|

रोलिंग को सन 2000 मे ऑथर ऑफ़ दी इयर (Author of the Year) का खिताब मिला|

दोस्तों पाचवीं किताब हैरी पॉटर एंड दी आर्डर ऑफ़ दी फिनिक्स (Harry Potter and the Order of the Phoenix) लिखने के लिए रोलिंग को 3 साल लगे|

अब अखबार वालो ने बाते बनाना शुरू कर दिया था की रोलिंग अब किताब नहीं लिख पा रही|

पर रोलिंग ने बताया था की घर के कामो के कारण उन्हें समय नहीं मिल पाता था और वह थक भी जाती थी|  

असल मे दोस्तों 26 दिसम्बर, 2001 मे रोलिंग की दूसरी शादी हुई थी जिसके बारे मे हम आगे बात करेंगे|

इसी के वजह से उन्हें किताब लिखने मे समय लग रहा था|

और 21 जून, 2003 को पांचवी किताब दोनों ही देशो (यु.एस. और यु.के.) मे एक साथ रिलीज़ हुई|

छटी किताब हैरी पॉटर एंड दी हाफ ब्लड प्रिंस (Harry Potter and the Half-blood prince) 16 जुलाई, 2005 मे यु.के. मे और 9 जून, 2006 मे यु.एस. मे पब्लिश हुई|

अब दोस्तों पांचवी और छटी किताब मे एक साल ज्यादा इस लिए लगा था क्योंकि 24 मार्च, 2003 मे उनके बेटे डेविड गोर्डन रोलिंग मुरे (David Gordon Rowling Murray) का जन्म हुआ था|

सातवी और आखरी किताब का नाम हैरी पॉटर एंड दी डेथली हेलोस 21 दिसम्बर, 2006 को बताया गया|

फिर 21 जुलाई, 2007 को यु.के. मे और 27 जुलाई, 2007 को यु.एस. मे सातवी किताब रिलीज़ हुई|

और पहले ही दिन 1 करोड़ 10 लाख किताबे बिकी|

हैरी पॉटर फिल्म|


1998 में पहली किता पब्लिश होने के बाद वार्नर ब्रोस (Warner Bros) कंपनी  ने पहली दो किताबो पर मूवी बनाने की डील की|

16 नवम्बर, 2001 मे पहली किताब हैरी पॉटर एंड दी फिलोसोफरस स्टोन (Harry Potter and the Philosopher’s Stone) पर मूवी रिलीज़ हुई|

और 15 नवम्बर, 2001 मे दूसरी किताब हैरी पॉटर एंड दी चैम्बर ऑफ़ सीक्रेट्स (Harry Potter and the Chamber of Secrets) पर मूवी रिलीज़ हुई|

harry-potter-films-harry-potter-posters-movie
और दोनों ही मुवियों मे क्रिश कोलंबस (Chris Columbus) डायरेक्टर थे|

हैरी पॉटर एंड दी प्रिजनर ऑफ़ अज़क्बान (Harry Potter and the Prisoner of Azkaban)  4 जून, 2004 मे रिलीज़ हुई और अलफोंसो कुआरोन (Alfonso Cuaron) डायरेक्टर थे|

हैरी पॉटर एंड दी गॉब्लेट ऑफ़ फायर (Harry Potter and the Goblet of Fire) को माइक न्युएल (Mike Newell) ने डायरेक्ट किया और 18 नवम्बर, 2005 मे रिलीज़ हुई|

पांचवी मूवी हैरी पॉटर एंड दी आर्डर ऑफ़ दी फिनिक्स (Harry Potter and the Order of the Phoenix) 11 जुलाई, 2007 रिलीज़ हुई|

उसके बाद 15 जुलाई, 2009 मे हैरी पॉटर एंड दी हाफ ब्लड प्रिंस (Harry Potter and the Half-blood prince) रिलीज़ हुई|

और आखरी मूवी 2 भागो मे बनाई गयी पार्ट 1 जो की 19 नवम्बर, 2010 मे रिलीज़ हुई और पार्ट 2, 15 जुलाई, 2011 में|

पांचवी मूवी के बाद की सारी ही मोविया डेविड येटस (David Yates) ने ही डायरेक्ट की थी|

और दोस्तों वार्नर ब्रोस (Warner Bros) कंपनी ने फिल्म को उसी तरह बनाया जिस तरह रोलिंग चाहती थी|

वह चाहती थी की पूरी मूवी ब्रिटेन (Britain) मे बनाई जाए और जितने भी मूवी के हीरो और हेरोइन हो वह ब्रिटेन से हो|

फैंटास्टिक बीस्ट (Fantastic Beast)


दोस्तों हैरी पॉटर के बाद 2013 मे एक बार फिर वार्नर ब्रोस ने रोलिंग के साथ काम किया|

इस बार रोलिंग द्वारा लिखा फैंटास्टिक बीस्ट (Fantastic Beast) कहानी के उपर मूवी बनाई गई|

यह मूवी हैरी (Harry Potter) की कहानी से 70 साल पहले की कहानी है और इसकी कुल 5 मुविया होंगी|

पहली मूवी फैंटास्टिक बीस्ट एंड वेयर टू फाइंड देंम (Fantastic Beast and Where to Find Them) 18 नवम्बर, 2016 मे रिलीज़ हुई|

fantastic-beasts-and-the-crimes-of-grindelwald-poster
फैंटास्टिक बीस्ट (Fantastic Beast) II 

और दूसरी मूवी फैंटास्टिक बीस्ट एंड दी क्राइम्स ऑफ़ ग्रिन्देल्वाल्ड (Fantastic Beast and the Crime of grindelwald) 16 नवम्बर, 2018 मे रिलीज़ हुई|

और यह दोनों ही मोवियाँ डेविड येटस द्वारा डायरेक्ट की गई है|

फैंटास्टिक बीस्ट सीरीज़ में कुल 5 मोवियाँ होंगी और अभी तक केवल दो ही मुविया रिलीज़ हुई है|

सफलता|


दोस्तों आखिरकार इतनी परेशानियों का सामना कर अब रोलिंग बहूत कामयाब हो गई है|

2004 मे फोर्ब्स (Forbes) के अनुसार रोलिंग पहली लेखिका थी जो अमेरिकन-डॉलर बिलीय्नैर (US-Dollar Billionaire) बनी|

फोर्ब्स (Forbes) के अनुसार 2004 से 2012 तक रोलिंग अमीरों की लिस्ट मे रही|

पर 160 मिलियन डॉलर चैरिटी में देने के वजह से और ज्यादा टैक्स के कारण अब वह बिलीय्नैर की गिनती से निचे आ चुकी है|

दूसरी सबसे अमीर महिला मनोरंजनकर्ता (female entertainer) बनी और पूरी दुनिया के अमीर लोगो की गिनती मे 1062 स्थान पर आई|

forbes-cover-jk-rowling

सन्डे टाइम्स रिच लिस्ट (Sunday Times Rich List) ने 2020 मे दावा किया की रोलिंग के पास 795 मिलियन पाउंड्स (लगभग 74,21,38,50,000 रुपए) है|

जिसके चलते वह यु.के. की अमीरों की गिनती मे 178 नंबर मे आती है|

रोलिंग को लगातार दुनिया मे सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली लेखिका का स्थान दिया गया है|

दूसरी शादी|


दोस्तों जैसा मैंने पहले बताया रोलिंग की शादी 26 दिसम्बर, 2001 मे नील मुरे (Neil Murray) जो की एक स्कॉटिश डॉक्टर (Scottish Doctor) है के साथ हुई|

दोस्तों अब शादी के तुरंत बाद रोलिंग ने हैरी पॉटर एंड दी हाफ ब्लड प्रिंस (Harry Potter and the Half-Blood Prince) किताब लिखना शुरू कर दिया था|

लेकिन 24 मार्च, 2003 में उनके बेटे डेविड गोर्डन रोलिंग मुरे (David Gordon Rowling Murray) का जन्म हुआ|

जिस वजह से रोलिंग ने थोड़े समय के लिए लिखना छोड़ दिया था क्योंकि वह ज्यादा से ज्यादा समय अपने बेटे के साथ बिताना चाहती थी|  

और 23 जनवरी, 2005 मे रोलिंग के सबसे छोटे बेटे मकेंज़ी जीन रोलिंग मुरे (Mackenzie Jean Rowling Murray) का जन्म हुआ|

बाकी किताबे|


27 सितम्बर, 2012 मे रोलिंग द्वारा लिखी “दी कैसुअल व्केंसी (The Casual Vacancy)”  रिलीज़ हुई|

रोलिंग ने और भी बहूत सी किताब लिखी जैसे:

1.      4 अप्रैल, 2013 मे “दी कूकुस कालिंग” (The Cuckoo’s Calling)

2.      19 जून, 2014 मे “दी सिल्कवोर्म” (The Silkworm)

3.      20 अक्टूबर, 2015 मे “करिअर ऑफ़ ईविल” (Career of Evil)

4.      18 सितम्बर, 2018 मे “लीथल वाइट” (Lethal White)

5.      15, सितम्बर, 2020 मे “ट्रबलड ब्लड” (Troubled Blood)

6.      10 नवम्बर, 2020 मे “दी इकाबोग” (The Ickabog) 

दी कर्सेड चाइल्ड (The Cursed Child)


दोस्तों रोलिंग ने बताया था की अब वह हैरी पॉटर पर ओर कोई किताब नहीं लिखेंगी|

अक्टूबर, 2015 मे अपनी वेबसाइट पॉटरमोर (Pottermore) के ज़रिये रोलिंग ने बताया था की वह एक नाटक के उपर काम कर रही है|

इस नाटक का नाम हैरी पॉटर एंड दी कर्सेड चाइल्ड (Harry Potter and the Cursed Child) था जिसमे हैरी पॉटर के बेटे एल्बस (Albus) की ज़िन्दगी के बारे मे बताया गया|

रोलिंग का नाम|


दोस्तों असली नाम जोआन रोलिंग (Joanne Rowling) है और जे.के. रोलिंग नाम वह एक लेखक के तौर पर इस्तमाल करती है|

उनके पब्लिशर ने उन्हें किताब पब्लिश करने से पहले कोई दूसरा नाम सोचना के लिए कहा था|

क्योंकि किताब पड़ने वाले ज्यादातर जवान बच्चे थे और वह नहीं चाहते की वह किसी अधेड़ उम्र की औरत की लिखी किताब पड़े|

जिस वजह से उन्होंने अपना नाम जे.के. रोलिंग रखा जिसमे के (K) उनकी दादी कैथलीन (Kathleen) के नाम को दर्शाता है|

जल्द जानकारी


पूरा नाम: जोआन कैथलीन रोलिंग (Joanne Kathleen Rowling)

जन्म: 31 जुलाई 1965 (उम्र 55)

जन्म स्थान: येट (Yate), अमेरिका (America),

राष्ट्रीयता: ब्रिटिश (British)

शिक्षा: यूनिवर्सिटी ऑफ़ एक्सीटर (University of Exeter)

पेशा: लेखिका और समाजसेवक (Philanthropist)

पति: जोर्ज अरान्टैस (Jorge Arantes) शादी 1992; तलाक 1995

बच्चे:  3

सम्पति: 795 मिलियन पाउंड्स (लगभग 74,21,38,50,000 रुपए)

जे.के. रोलिंग के विचार


“अगर आप जानना चाहते हो कि कोई इंसान कैसा है, तो देखो कि वह अपने से नीचे वालों से कैसा व्यवहार करता है, अपने बराबर वालों से नहीं|"

"मैं एक ऐसे इंसान के रूप में याद किया जाना पसंद करुँगी, जिसने उसके पास जितना टैलेंट था उससे जो बेस्ट हो सकता था, वो किया|"

"मृत्यु सिर्फ जीवन का अगला बड़ा रोमांच है|"

"ऐसा ठीक नहीं है कि हम अपने सपनों पर ध्यान केन्द्रित करते रहे और जीना ही भूल जाएं|”

और विचार पढ़िए

थॉमस एडिसन (Thomas Edison) की जीवनी

निकोला टेस्ला (Nikola Tesla) की जीवनी 

लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न|

1. जे.के. रोलिंग का जन्म कब हुआ था?
    जन्म - 31 जुलाई, 1965
    स्थान - येट (Yate), इंग्लैंड (England)
2. जे.के. रोलिंग किसके लिए प्रसिद्ध है?
    जे.के. रोलिंग एक ब्रिटिश लेखिका है जो अपनी हैरी पॉटर किताब के लिए प्रसिद्ध है|
3. जे.के. रोलिंग की मशहूर किताबे?
     हैरी पॉटर (Harry Potter)
     फैंटास्टिक बीस्ट (Fantastic Beast)
     दी कैसुअल व्केंसी (The Casual Vacancy)
     दी इकाबोग” (The Ickabog)
4.  जे.के. रोलिंग का अन्सली नाम क्या है?
     दोस्तों असली नाम जोआन रोलिंग (Joanne Rowling) है और जे.के. रोलिंग नाम वह एक लेखक के तौर पर            इस्तमाल करती है|

धन्यावाद


दोस्तों इस आर्टिकल के ज़रिये आपको J.K. Rowling की biography hindi में पड़ने को मिली|

और हम आशा करते है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा| अगर आपको कुछ भी जानकारी एसी दिखती है जो सही ना हो तो आप कमेंट्स मे हमें बता सकते है| (हमसे संपर्क करे)

हम इस आर्टिकल मे और क्या लिख सकते है आप वह भी बता सकते है| 

तो धन्यवाद दोस्तों कॉमेंट्स मे जरुर बताइएगा आप अगला आर्टिकल कीनेके बारे मे पड़ना पसंद करेंगे| 

J.K. Rowling Biography in Hindi 

Comments

Popular posts from this blog

थॉमस अल्वा एडिसन का जीवन परिचय हिंदी में: एक महान आविष्कारक

थॉमस अल्वा एडिसन का जीवन परिचय हिंदी में: Thomas Edison Biography in Hindi  दोस्तों आज आपको थॉमस अल्वा एडिसन का जीवन परिचय हिंदी में जानने को मिलेगा| बचपन मे थॉमस एडिसन ने अपने एक दोस्त को कीड़ो का जूस बना कर पिला दिया उसके बाद उसकी ताभियत बहूत खराब हो गई थी| और क्या आप जानना चाहते है उनकी एसी कोंसी बातें थी जिन्होंने उन्हें इतना सफल बनाया| थॉमस अल्वा एडिसन का जीवन परिचय हिंदी में/Thomas Edison Biography in Hindi तो दोस्तों इस आर्टिकल को पूरा पडिएगा क्योंकि अंत मे मैं आपको एडिसन की सफलता के 7 कारण बताने वाला हूँ| जिसने उन्हें गरीबी से उठा कर दुनिया का महान आविष्कारक (Inventor) बना दिया| Contents [ hide ] कोन थे थॉमस अल्वा एडिसन थॉमस एडिसन एक इन्वेन्टर (Inventor) के साथ एक बिजनेसमैन भी (Businessmen) थे| इन्हें बल्ब के अविष्कार (Inventions) के साथ-साथ और बहूत से आविष्कारो के लिए जाना जाता है जैसे:  मोशन पिच्रेस (Motion Pictures), साउंड रिकॉर्डिंग (Sound Recording), और भी बह

निकोला टेस्ला: एक महान आविष्कारक की दुखद कहानी|

Nikola Tesla Biography in Hindi निकोला टेस्ला की जीवनी: Nikola Tesla Biography in Hindi दोस्तों आज से 131 साल पहले वायरलेस करंट (Wireless Current) की सोच रखने वाले महान विज्ञानिक निकोला टेस्ला जिन्होंने ऐ.सी. (AC) करंट जैसा महान अविष्कार पूरी दुनिया को दिया आखिर क्यों उन्हे अपने अंतिम दिनों मे इतने बुरे हालातो मे रहना पड़ा| इस आर्टिकल मे आपको निकोला टेस्ला की ज़िन्दगी की एसी ही बहूत सी अनसुनी बाते पड़ने को मिलेगी| Contents [ hide ] कोन थे निकोला टेस्ला ? Nikola Tesla Biography in Hindi  दोस्तों निकोला टेस्ला एक बहूत ही महान विज्ञानिक थे जिनकी वजह से आज हर घर तक बिजली पहुँच पा रही है| इसके बावजूद भी थॉमस एडिसन को लोग फादर ऑफ़ इन्वेंशन (Father of Inventions) के नाम से जानते है और टेस्ला को कोई नहीं जानता| टेस्ला एक इलेक्ट्रिक इंजिनियर, मैकेनिकल इंजिनियर और एक इन्वेन्टर थे जिन्होंने अल्टरनेटिव करंट (AC) बनाया था| हम इस बारे मे आगे बात करेंगे| टेसल का बचपन| दोस्तों टेस्ला का जन्म 10 जुलाई 1856 की एक तूफ़ान भरी रात मे समिल्जन (Samiljan) मे हुआ जो की उस

स्टेफेन किंग की कहानी : Stephen King Biography in Hindi

Stephen King Biography in Hindi स्टेफेन किंग की कहानी/Stephen King Biography in Hindi दोस्तों बने रहिएगा स्टेफेन किंग (Stephen King) की Biography Hindi में पड़ने के लिए| जब 2 साल के थे तभी पिता छोड़कर चले गए, पैसे ना होने के कारण माँ को दोनों बच्चो को लेकर रिश्तेदारों के घरों मे सहारा लेना पड़ा| किसी के साथ ज्यादा ख़ास बनती नहीं थी बच्चे गालियाँ देते थे चिडाते थे और जिस एक दोस्त के साथ बेहद प्रेम था उसकी भी ट्रेन के निचे आने से मौत हो गई| नमस्ते दोस्तों आज हम बात करेंगे स्टीफन के बारे मे| Contents [ hide ] कोन है स्टीफन किंग ( Stephen King )?