Skip to main content

बिल गेट्स की जीवनी हिंदी में: Bill Gates Biography in Hindi

Bill Gates Biography in Hindi

बिल गेट्स की कहानी हिंदी में: Bill Gates Biography in Hindi

22 साल से दुनिया के सबसे अमीर आदमी के नाम से जाने जा रहे बिल गेट्स ने 19 साल की उम्र में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी (Microsoft Company) शुरू की थी|

कोन है बिल गेट्स?


पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स III (William Henry Gates III) एक सॉफ्टवेर डेवलपर (Software Developer), निवेशक (Investor), लेखक, जमींदार और समाज सेवक (Philanthropist) है|

जो की 1995 से 2017 तक दुनिया के सबसे अमीर आदमी रहे और आज इनकी नेट वर्थ 132 बिलियन डॉलर (लगभग 98,27,80,92,00,000 रुपए) है|

इनका बचपन|


गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर, 1955 मे वाशिंगटन (Washington) के सीएटल (Seattle) शहर मे हुआ|  

इनके पिता का नाम विलियम गेट्स (William Gates) था और वह वकील थे और इनकी माँ का नाम मैरी मैक्सवेल गेट्स (Mary Maxwell Gates) था और वह एक टीचर थी|

young-bill-gates
बिल गेट्स की बचपन की तस्वीर

गेट्स के अलावा उनकी 2 बेटिया और थी|

बिल गेट्स शुरू से ही पड़ने मे अच्छे थे और इनकी माँ ने इनका हर चीज़ मे साथ दिया| बचपन से ही इन्हें और इनकी बहनों को सिखाया गया था की उन्हें हमेश जितना है|

जिस वजह से इनका थोडा प्रतियोगियों (Competitive) वाला स्वभाव रहा है|

शिक्षा|

बचपन से ही बिल गेट्स बहूत किताबे पड़ते थे जिस कारण इनके माता-पिता चिंता में रहते थे क्योंकि यह पूरा दिन अपनी किताबे लेकर बेठे रहते|

जब यह 13 साल के थे तो इन्हें लेकसाइड प्रेप स्कूल (Lakeside Prep School) मे एडमिशन मिली जो की उस शहर का सबसे बड़ा स्कूल था|

लगभग सभी विषयों मे इनका बडिया प्रदर्शन था और मैथ और साइंस मे यह सबसे अच्छे थे|

सीएटल कंप्यूटर कंपनी (Seattle Computer Company) ने उनके स्कूल मे एक कंप्यूटर भेजा ताकि बच्चे कंप्यूटर चलाना सीख सके|

जब गेट्स ने पहली बार कंप्यूटर चलाया तो उन्हें वह बहूत पसंद आया और स्कूल में जब भी उन्हें खाली समय मिलता तो वह कंप्यूटर चलाया करते थे|

और दुसरे विषयों की तरह यह कंप्यूटर में भी अच्छा प्रदर्शन दिखाने लगे थे|

पॉल एलन से दोस्ती

दोस्तों गेट्स की तरह ही एक ओर विद्यार्थी थे पॉल एलन (Paul Allen) जिन्हें कंप्यूटर चलाना बहूत पसंद था|

गेट्स एलन से मिले और वह दोनों बहूत जल्दी दोस्त भी बन गए थे

bill-gates-with paul-allen-in school
बिल गेट्स और पॉल एलन 
|हालाकि उन दोनों के विचारी काफी अलग थे लेकिन कंप्यूटर मे रूचि के कारण दोनों एक दुसरे के साथ बहूत समय बिताया करते थे|

और कई बार दोनों की लड़ाई भी हो जाया करती थी|

1970 मे गेट्स और एलन ने मिलकर ट्रेफ-ओ-डाटा (Traf-O-Data) नाम का एक कंप्यूटर प्रोग्राम बनाया जिसकी मदद से ट्रैफिक डाटा (Traffic Data) मापा जा सकता था|

और दोस्तों बिल गेट्स उस वक्त केवल 15 साल के थे|

इस प्रोग्राम को गेट्स और एलन ने 20,000 डॉलर में बेचा जो की अपने आप में बहूत बड़ी बात है|

अब पैसे मिलने के बाद दोनों की रूचि अपना खुदका बिज़नस खोलने मे हुई लेकिन गेट्स के माता-पिता चाहते थे की वह पहले पढाई खत्म करे|

असल मे दोस्तों गेट्स के माता पिता उन्हें वकील बनाना चाहते थे|

इसके बाद एलन को वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी (Washington State University) मे एडमिशन मिली और गेट्स को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) में|

लेकिन दो साल बाद की एलन ने कॉलेज छोड़ दिया और नौकरी करने लगे|

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft)


और जब दुनिया के सबसे पहले अल्टेयर-8800 (Altair-8800) मिनी कंप्यूटर के बारे मे एलन को पता चला तो उन्होंने यह बात गेट्स को बताई| 

अब इस कंप्यूटर को बनाने वाली एम.आई.टी.एस. (MITS) कंपनी को एसा सॉफ्टवेर चाहिए था जिससे यह कंप्यूटर चल सके|

तो गेट्स और एलन अब सॉफ्टवेर बनाने लगे और दो महीनों मे उन्होंने इसे बना भी दिया था|

bill-gates-with-paul-allen

एलन कंपनी मे सॉफ्टवेर जाँचने गए लेकिन इससे पहले उन्होंने कभी भी इस सॉफ्टवेर को चलाकर नहीं देखा था जिसके बावजूद भी सॉफ्टवेर काम कर गया|

माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत

एलन को इस कंपनी ने नौकरी पर रख लिया और कुछ समय बाद गेट्स ने भी अपना कॉलेज छोड़ दिया था और एलन के साथ काम करने लगे|

और 1975 मे उन दोनों ने मिलकर माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) कंपनी की शुरुआत की|

young-bill-gates-microsoft

इस कंपनी का काम सॉफ्टवेर बनाना था और जितने भी कंप्यूटर मे उनका सॉफ्टवेर डाला जाता उसे लिए उन्हें पैसे मिलते थे|

लेकिन कुछ लोग सॉफ्टवेर को गैर कानूनी तरीके से बिना पैसे दिए अपने कंप्यूटर मे डाल लेते थे| जैसे आज कल भी ज्यादातर लोग करते है|

अब इस बात से गेट्स बहूत नाराज़ हुए क्योंकि उन्होंने सॉफ्टवेर बनाया ही बेचने के लिए था|

इसीलिए गेट्स ने कंप्यूटर मे दिलचस्पी रखने वालो को खत लिखे जिसमे उन्होंने लिखा की सॉफ्टवेर के बदले पैसे ना देना किसी नए सॉफ्टवेर को बनने से पहले ही खत्म करना होगा|

जिससे उनका मतलब था की अगर किसी सॉफ्टवेर के लिए पैसे नहीं दिए जा रहे तो सॉफ्टवेर बनाने वाले किसी नए और बेहतर सॉफ्टवेर को बनाने मे अपना टाइम और पैसा क्यों बर्बाद करेंगे|

लेकिन इस खत के बावजूद भी लोग फ्री मे सॉफ्टवेर खरीदते थे|

1979 आते आते अब कंपनी मे कुल 25 कर्मचारी हो चुके थे और कंपनी 2.5 मिलियन डॉलर (करीब 2 करोड़ रुपए) की कमाई कर रही थी|

और 23 साल की उम्र मे ही गेट्स कंपनी मे सबसे उपर थे|

आई.बी.एम. कंपनी के साथ काम|


जैसे जैसे कंप्यूटर की मांग बड़ने लगी वैसे ही उसे चलाने के लिए सॉफ्टवेर की मांग भी बड़ रही थी|

इंटेल (Intel), एपल (Apple) और आई.बी.एम. (IBM) जैसी कंपनिया नए नए कंप्यूटर बना रही थी|

गेट्स भी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सॉफ्टवेर (software) को ओर बडिया बना रहे थे|

दोस्तों माइक्रोसॉफ्ट कंपनी आज इतनी बड़ी बन पाई उसका कारण कहीं ना कहीं गेट्स की माँ भी है क्योंकि उनकी माँ को कई कंपनियों के मालिक जानते थे|

जिस वजह से अपनी माँ के ज़रिये वह पहली बार आई.बी.एम. (IBM) कंपनी के मालिक से मिले और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को काफी मुनाफा हुआ था|  

आई.बी.एम. (IBM) को 1980 मे अपने कंप्यूटर के लिए एक सॉफ्टवेर चाहिए था और गेट्स को कॉन्ट्रैक्ट (Contract) मिला|

bill-gates-working-with-IBM

लेकिन गेट्स की कंपनी ने अभी तक एसा कोई भी सॉफ्टवेर नहीं बनाया था जिससे आई.बी.एम. के कंप्यूटर चल सके|

तो गेट्स ने बहार से सॉफ्टवेर लिया और उसे आई.बी.एम. कंपनी को दे दिया|

लेकिन जब सॉफ्टवेर बनाने वाली कंपनी को यह पता चला तो उन्होंने गेट्स और माइक्रोसॉफ्ट पर केस कर दिया|

जिससे गेट्स को वह सॉफ्टवेर 50,000 डॉलर मे खरीदना पड़ा|

आई.बी.एम. कंपनी के साथ रॉयल्टी डील

दोस्तों अगर आपने हमारा निकोला टेस्ला का आर्टिकल पड़ा है तो आपको रॉयल्टी डील का मतलब पता होगा|

गेट्स ने सॉफ्टवेर को 50,000 डॉलर मे खरीदना के बाद आई.बी.एम. कंपनी के साथ रॉयल्टी डील करी|

लेकिन आई.बी.एम. कंपनी चाहती थी की उसे एक ही बार मे यह सॉफ्टवेर बेचा जाए पर गेट्स नहीं माने|

इस डील के वक्त गेट्स 25 साल के थे| गेट्स को बड़ी कम उम्र में बिज़नस की समझ होने लगी थी और आई.बी.एम. को सॉफ्टवेर ना बेचना इस बात को बखूबी दिखता है|

हालाकि इससे माइक्रोसॉफ्ट को बहूत कम फायदा हुआ क्योंकि उन्हें उस सॉफ्टवेर को खरीदने के लिए 50,000 डॉलर देने पड़े थे|

लेकिन अगर गेट्स को 50,000 डॉलर ना देने पड़ते तो यह रॉयल्टी डील बहूत फायदेमंद साबित होती|

पर आई.बी.एम. के कंप्यूटर मे माइक्रोसॉफ्ट के सॉफ्टवेर डालने की वजह से अब माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का बहूत नाम हो गया था|

दोस्तों आप सोचते होंगे की बिल गेट्स इतने ज्यादा अमीर कैसे है| उनका कारण यही रॉयल्टी डील थी|

दोस्तों आप खुद ही सोचिये आई.बी.एम. के हर एक कंप्यूटर में सॉफ्टवेर डालने पर गेट्स को पैसे मिलते थे और आई.बी.एम. ने एसा कितने सारे कंप्यूटर बनाए होंगे|

और आई.बी.एम. एसी अकेली कंपनी नहीं थी जिसे माइक्रोसॉफ्ट सॉफ्टवेर बेचता था|

और आज ज्यादातर कंप्यूटर कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ही इस्तमाल करती है|

सफलता

1979 से 1981 में केवल 2 सालो में कंपनी के कर्मचारी 25 से बढकर 128 हो गए थे|

साथ ही कंपनी की कमाई भी 2.5 मिलियन डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपए) से बड़कर 16 मिलियन डॉलर (लगभग 119 करोड़ रुपए) हो गई थी|

अब गेट्स कंपनी के प्रेसिडेंट और बोर्ड के चेयरमैन (Chairman of Board) बन गए थे और एलन एग्सेकिटीव वाईस प्रेसिडेंट (Executive Vice President) की कुर्सी संभाल रहे थे|

दोस्तों पॉल एलन 1983 तक माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के साथ जुड़े रहे उसके बाद उन्हें कैंसर हो गया था|

हलाकि एक साल बाद वह ठीक हो गए थे लेकिन उन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया|

बील गेट्स और स्टीव जॉब्स (Steve Jobs)|


एपल कंपनी के मालिक स्टीव जॉब्स 1981 मे अपना एक नया कंप्यूटर ले के आए थे जिसके लिए उन्हें सॉफ्टवेर की जरूरत थी और उन्होंने बिल गेट्स को बुलाया|

अब जब बिल गेट्स ने आकर देखा की एप्पल के कंप्यूटर इतने बडिया है तो वह घबरा गए थे क्योंकि एपल के कंप्यूटर चलाने मे काफी आसान थे और दिखने मे भी अच्छे थे|

bill-gates-and-steve-jobs
बिल गेट्स और स्टीव जॉब्स  

जिससे बिल गेट्स को लगा की अगर इसी तरह चलता रहा तो एपल कंपनी उनसे आगे निकल जाएगी|

असल मे शुरूआती कंप्यूटरो मे कोई माउस (Mouse) नहीं होता था और जैसे आज कल विन्डोस (Windows) होती है जिससे हम एक स्क्रीन (Window) से दूसरी स्क्रीन तक जा सकते है वेसा नहीं होता था|

और कंप्यूटर में कुछ भी चलाने के लिए कोड लगाने होते थे और यही वह कोड थे जो माइक्रोसॉफ्ट त्यार करती थी|

स्टीव जॉब के अपने इस नए वाले कंप्यूटर में माउस को शामिल किया था जो की बिलकुल नया था और उसे बिना कोड के चलाया जा सकता था|

और अगर यह कंप्यूटर मार्किट मे आता तो सब इसे ही खरीदते जिससे माइक्रोसॉफ्ट बंद हो सकती थी|

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज

बिल गेट्स ने स्टीव जॉब्स के साथ 2 साल काम करने के बाद माइक्रोसॉफ्ट विंडोस (Microsoft Windows) लांच किया|

जैसे ही स्टीव जॉब्स को यह पता चला उन्होंने बिल गेट्स और माइक्रोसॉफ्ट पर मुकदमा दर्ज कर दिया लेकिन गेट्स यह केस जीत गए थे|

हालाकि गेट्स ने स्टीव जॉब्स का आईडिया चुराया था लेकिन दोनों सॉफ्टवेर अलग-अलग थे जिस कारण गेट्स केस जीते थे|

दोस्तों आप कमेंट मे बताइए बिल गेट्स ने यह सही किया था या गलत|

दोस्तों में यहाँ पर एक और बात बताना चाहूँगा| यह सच है की स्टीव जॉब्स और बिल गेट्स के बिच में कुछ समय के लिए चीज़े थोड़ी मुश्किल रही थी|

bill-gates-steve-jobs

लेकिन जब स्टीव जॉब्स की कंपनी बहूत मुशीबत में थी और स्टीव जॉब्स को पैसो की जरूरत थी तो बिल गेट्स ने ही उनकी मदद की थी|

माइक्रोसॉफ्ट ने एपल कंपनी (Apple Company) में 150 मिलियन डॉलर (लगभग 1000 करोड़ रुपए) निवेश किए थे ताकि स्टीव जॉब्स दुबारा कंपनी को चला सके|

माइक्रोसॉफ्ट छोड़ना|


2000 मे गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट के दिन प्रतिदिन के काम छोड़ दिए थे और स्टीव बोलमर (Steve Ballmer) को कंपनी का सी.ई.ओ. (CEO) बना दिया|

क्योंकि अब गेट्स अपनी फाउंडेशन के लिए काम करना चाहते थे| लेकिन वह बोर्ड के चेयरमैन बने रहे|

और फरवरी 2014 मे वह चेयरमैन के पद से भी हट गए उन्होंने स्टीव बोलमर को सी.ई.ओ. (CEO) के पद से हटा कर सत्य नाडेला (Satya Nadella) को सी.ई.ओ. बना दिया|

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन|


दोस्तों गेट्स ने 2000 मे अपनी पत्नी के साथ मिलकर बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill and Melinda Gates Foundation) शुरू की|

bill-and-melinda-gates-foundation
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन

असल में जब गेट्स और उनकी पत्नी को पता चला की अफ्रीका (Africa) में बच्चे हैजा बिमारी से मर जाते है तो वह हैरान हो गए थे|

क्योंकि दोस्तों अमेरिका जैसे बड़े देशो में एसा नहीं होता था वहां हेज़ा तो क्या बहूत सी बड़ी बड़ी बिमारीयों के इलाज हो सकते थे|

इस फाउंडेशन को इसलिए शुरू किया गया ताकि पूरी दुनिया में स्वास्थ सेवा को बड़ाया जा सके और अत्यधिक गरीबी को कम किया जाए|

आज मानव भलाई के कार्य करने में बिल एंड मेलिंडा गेट्स दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फाउंडेशन है और बहूत से मानव भलाई के काम कर रही है|

बहूत से देशो मे यह फाउंडेशन लोगो की भुकमरी और गरीबी से लड़ने में मदद कर रही है|

वारेन बुफे, जेफ़ बेज़ोस की पत्नी मकेंजी स्कॉट (MacKenzie Scott) सहित बहूत सी बड़ी बड़ी हस्तियाँ इस फाउंडेशन में अरबो के हिसाब से पैसा डोनेट कर इस संस्था के साथ जुड़ चुकी है|

शादी, बच्चे और तलाक|


1987 मे गेट्स मेलिंडा फ्रेंच (Melinda French) से मिले और जैसी लड़की गेट्स चाहते थे वह बिलकुल वेसी ही थी|

1 जनवरी 1996 मे उन दोनों ने हवाई मे शादी की|

लेकिन दोस्तों उसी साल जून मे बिल गेट्स की माँ की मृत्यु हो गई थी जिसका गेट्स पर बहूत बुरा असर पड़ा क्योंकि उनकी माँ ही उनके सबसे करीब थी|

गेट्स और मेलिंडा के 3 बच्चे है| उनकी पहली बेटी जेनिफर (Jennifer) का जन्म 1996 मे हुआ और उनके बेटे रोरी (Rory) का जन्म 1999 और दूसरी बेटी फीबी (Phoebe) का जन्म 2002 में|

bill-gates-family
बिल गेट्स का परिवार 

3 मई, 2021 में गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने शादी के 27 साल बाद तालक लेने का फेसला किया|

मेलिंडा गेट्स को तलाक के बाद 60 बिलियन डॉलर्स (लगभग 44,62,52,40,00,000 रुपए) दिए जाएंगे|

जो की दुनिया की पहली सबसे बड़ी डाइवोर्स सेटलमेंट होगी|

लेकिन दोस्तों गेट्स और उनकी पत्नी ने कहा है की उनके तलाक के कारण बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में कोई भी रुकावट नहीं आएगी|

और तलाक के बाद भी वह इस फाउंडेशन के लिए साथ काम करते रहेंगे|

बिल गेट्स की संपत्ति|


बिल गेट्स ने आज अपनी कंपनी को बहूत आगे पहुंचा दिया है लेकिन इतनी सफलता के बाद भी उन्होंने नरमी नहीं बरती|

दोस्तों एक बार इनकी असिस्टेंट सुबह जल्दी काम पर आ गई थी|

जब उसने देखा की कोई टेबल के निचे सो रखा है तो उसे लगा कोई चोर है जिस कारण वह पुलिस को कॉल करने लगी थी|

लेकिन ध्यान से देखने पर पता चला की वह बिल गेट्स थे जो देर रात काम करने के बाद ऑफिस में ही सो गए थे|

अपनी इसी मेहनत के कारण बिल गेट्स 1995 से 2017 तक दुनिया के सबसे अमीर आदमी रहे और आज इनकी नेट वर्थ 132 बिलियन डॉलर (लगभग 98,27,80,92,00,000 रुपए) है|

बिल गेट्स की संपत्ति (2000-2021)

साल          उम्र       संपत्ति (Net Worth)

2000  4460 बिलियन डॉलर (लगभग 44,89,20,00,00,000 रुपए)
2001  4558.7 बिलियन डॉलर (लगभग 43,98,21,06,00,000 रुपए)
2002  4652.8 बिलियन डॉलर (लगभग 39,50,12,11,20,000 रुपए)
2003  4740.7 बिलियन डॉलर (लगभग 30,44,88,50,30,000 रुपए)
2004  4846.6 बिलियन डॉलर (लगभग 34,86,98,48,00,000 रुपए)
2005  4946.5 बिलियन डॉलर (लगभग 34,79,50,20,00,000 रुपए)
2006  5040.7 बिलियन डॉलर (लगभग 38,91,94,00,00,000 रुपए)
2007  5156 बिलियन डॉलर (लगभग 41,91,32,00,00,000 रुपए)
2008  5258 बिलियन डॉलर (लगभग 43,41,59,00,00,000 रुपए)
2009  5340 बिलियन डॉलर (लगभग 29,94,02,00,00,000 रुपए)
2010  5453 बिलियन डॉलर (लगभग 39,67,07,65,00,000 रुपए)
2011  5556 बिलियन डॉलर (लगभग 41,91,34,80,00,000 रुपए)
2012  5661 बिलियन डॉलर (लगभग 45,65,57,55,00,000 रुपए)
2013  5767 बिलियन डॉलर (लगभग 50,15,18,45,00,000 रुपए)
2014  5876 बिलियन डॉलर (लगभग 56,88,86,60,00,000 रुपए)
2015  5979.2 बिलियन डॉलर (लगभग 59,28,39,72,00,000 रुपए)
2016  6075 बिलियन डॉलर (लगभग 56,14,31,25,00,000 रुपए)
2017  6186 बिलियन डॉलर (लगभग 64,37,74,50,00,000 रुपए)
2018  6290 बिलियन डॉलर (लगभग 67,37,44,50,00,000 रुपए)
2019  6396.5 बिलियन डॉलर (लगभग 72,24,03,82,50,000 रुपए)
2020  6498 बिलियन डॉलर (लगभग 73,33,97,70,00,000 रुपए)
2021  65124 बिलियन डॉलर (लगभग 92,78,36,20,00,000 रुपए)

बिल गेट्स का घर


दोस्तों बिल गेट्स का घर पूरी दुनिया में चौथा सबसे सुरक्षित घर है जिसकी आज की कीमत 145 मिलियन डॉलर (लगभग एक हजार करोड़ रुपए) है|

अपने घर को ज्यादा से ज्यादा शुरक्षित बनाने के लिए गेट्स ने अपने घर की आस पास की सारी ज़मीने खरीद ली थी जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ के करीब थी|

यह ज़मीने खरीदने के बाद इनका घर कुल 1.5 एकड में फैल चूका है|

bill-gates-house
गेट्स का घर 

7 बेडरूम, 6 किचन और 24 बाथरूम के साथ गेट्स का घर किसी होटल से कम नहीं|

दोस्तों गेट्स ने अपने घर में एक बीच (Beach) भी बनाया है जिसकी मिट्टी हर साल केरिबियन आइलैंड (Caribbean Island) से लाइ जाती है|

यह वहीं पाइरेट्स ऑफ़ दी केरिबियन मूवी (Pirates of the Caribbean Island) वाला आइलैंड है|

बिल गेट्स द्वारा लिखी गई किताबे


  • दी रोड अहेड,  1995 (The Road Ahead)
  • बिज़नस @ स्पीड ऑफ़ थॉट्स, 1999 (Business @ Speed of Thoughts)

जल्द जानकारी


नाम: विलियम हेनरी गेट्स III (William Henry Gates III)

जन्म: 28 अक्टूबर, 1955 (उम्र 65 साल)

जन्म स्थान: सीएटल (Seattle), वाशिंगटन (Washington)

राष्ट्रीयता: अमेरिकन

शिक्षा: लेकसाइड स्कूल (Lakeside School) और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University)

बीवी: मेलिंडा फ्रेंच (Melinda French)

बच्चे: 3

 कुल संपत्ति: 132 बिलियन डॉलर (लगभग 98,27,80,92,00,000 रुपए)

महान विचार/Quotes of Bill Gates in Hindi


“स्वयं की तुलना किसी और के साथ न करें यदि आप ऐसा करते है तो आप खुद का अपमान कर रहे हैं”

“मैं कोई कठिन काम करवाने के लिए एक आलसी व्यक्ति को खोजूंगा क्योंकि आलसी व्यक्ति उस काम को करने का आसान तरीका ढूंढ लेगा”

“यदि आप गरीब पैदा हुए हैं तो यह आपकी गलती नहीं है, लेकिन यदि आप गरीब मर जाते हैं तो यह आपकी गलती होगी।”

“प्रत्येक व्यक्ति को कोच की जरूरत होती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप बास्केटबाल खिलाड़ी हैं, एक टेनिस खिलाड़ी, जिमनास्ट या पुल प्लेयर हैं।”

“मैं परीक्षा में कुछ विषयों में फेल हो गया था, लेकिन मेरा दोस्त सभी में पास हो गया था। अब वह माइक्रोसॉफ्ट में एक इंजीनियर है और मैं माइक्रोसॉफ्ट का मालिक हूं।”

लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न


  1. बिल गेट्स का जन्म कब हुआ था?
    जन्म  - 28 अक्टूबर, 1955 (उम्र 65 साल)
    स्थान - सीएटल (Seattle)वाशिंगटन (Washington)
  2. जेफ बेजोस एक दिन में कितना पैसा कमाते हैं?
    कुल सम्पति: 196 बिलियन डॉलर (लगभग 98,27,80,92,00,000 रुपए)
    1 दिन में: लगभग 81,42,94,248/-
    1 मिनट में: 5,65,451/-
    1 सेकंड में: 9,437/-
  3. बिल गेट्स को अपनी पत्नी को तलाक के कितने पैसे देने पड़ेंगे|
    60 बिलियन डॉलर्स (लगभग 44,62,52,40,00,000 रुपए)

धन्याव


तो दोस्तों इस आर्टिकल के ज़रिये आपको Bill Gates की Biography hindi में पड़ने को मिली|

और हम आशा करते है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा| अगर आपको कुछ भी जानकारी एसी दिखती है जो सही ना हो तो आप कमेंट्स मे हमें बता सकते है| (हमसे संपर्क करे)

हम इस आर्टिकल मे और क्या लिख सकते है आप वह भी बता सकते है जिससे हम आपकी और मदद कर सके| 

तो धन्यवाद दोस्तों कॉमेंट्स मे जरुर बताइएगा आप अगला आर्टिकल कीनेके बारे मे पड़ना पसंद करेंगे| 

Bill Gates Biography in Hindi

Comments

Popular posts from this blog

थॉमस अल्वा एडिसन का जीवन परिचय हिंदी में: एक महान आविष्कारक

थॉमस अल्वा एडिसन का जीवन परिचय हिंदी में: Thomas Edison Biography in Hindi  दोस्तों आज आपको थॉमस अल्वा एडिसन का जीवन परिचय हिंदी में जानने को मिलेगा| बचपन मे थॉमस एडिसन ने अपने एक दोस्त को कीड़ो का जूस बना कर पिला दिया उसके बाद उसकी ताभियत बहूत खराब हो गई थी| और क्या आप जानना चाहते है उनकी एसी कोंसी बातें थी जिन्होंने उन्हें इतना सफल बनाया| थॉमस अल्वा एडिसन का जीवन परिचय हिंदी में/Thomas Edison Biography in Hindi तो दोस्तों इस आर्टिकल को पूरा पडिएगा क्योंकि अंत मे मैं आपको एडिसन की सफलता के 7 कारण बताने वाला हूँ| जिसने उन्हें गरीबी से उठा कर दुनिया का महान आविष्कारक (Inventor) बना दिया| Contents [ hide ] कोन थे थॉमस अल्वा एडिसन थॉमस एडिसन एक इन्वेन्टर (Inventor) के साथ एक बिजनेसमैन भी (Businessmen) थे| इन्हें बल्ब के अविष्कार (Inventions) के साथ-साथ और बहूत से आविष्कारो के लिए जाना जाता है जैसे:  मोशन पिच्रेस (Motion Pictures), साउंड रिकॉर्डिंग (Sound Recording), और भी बह

निकोला टेस्ला: एक महान आविष्कारक की दुखद कहानी|

Nikola Tesla Biography in Hindi निकोला टेस्ला की जीवनी: Nikola Tesla Biography in Hindi दोस्तों आज से 131 साल पहले वायरलेस करंट (Wireless Current) की सोच रखने वाले महान विज्ञानिक निकोला टेस्ला जिन्होंने ऐ.सी. (AC) करंट जैसा महान अविष्कार पूरी दुनिया को दिया आखिर क्यों उन्हे अपने अंतिम दिनों मे इतने बुरे हालातो मे रहना पड़ा| इस आर्टिकल मे आपको निकोला टेस्ला की ज़िन्दगी की एसी ही बहूत सी अनसुनी बाते पड़ने को मिलेगी| Contents [ hide ] कोन थे निकोला टेस्ला ? Nikola Tesla Biography in Hindi  दोस्तों निकोला टेस्ला एक बहूत ही महान विज्ञानिक थे जिनकी वजह से आज हर घर तक बिजली पहुँच पा रही है| इसके बावजूद भी थॉमस एडिसन को लोग फादर ऑफ़ इन्वेंशन (Father of Inventions) के नाम से जानते है और टेस्ला को कोई नहीं जानता| टेस्ला एक इलेक्ट्रिक इंजिनियर, मैकेनिकल इंजिनियर और एक इन्वेन्टर थे जिन्होंने अल्टरनेटिव करंट (AC) बनाया था| हम इस बारे मे आगे बात करेंगे| टेसल का बचपन| दोस्तों टेस्ला का जन्म 10 जुलाई 1856 की एक तूफ़ान भरी रात मे समिल्जन (Samiljan) मे हुआ जो की उस

स्टेफेन किंग की कहानी : Stephen King Biography in Hindi

Stephen King Biography in Hindi स्टेफेन किंग की कहानी/Stephen King Biography in Hindi दोस्तों बने रहिएगा स्टेफेन किंग (Stephen King) की Biography Hindi में पड़ने के लिए| जब 2 साल के थे तभी पिता छोड़कर चले गए, पैसे ना होने के कारण माँ को दोनों बच्चो को लेकर रिश्तेदारों के घरों मे सहारा लेना पड़ा| किसी के साथ ज्यादा ख़ास बनती नहीं थी बच्चे गालियाँ देते थे चिडाते थे और जिस एक दोस्त के साथ बेहद प्रेम था उसकी भी ट्रेन के निचे आने से मौत हो गई| नमस्ते दोस्तों आज हम बात करेंगे स्टीफन के बारे मे| Contents [ hide ] कोन है स्टीफन किंग ( Stephen King )?